लखीसराय, मार्च 12 -- बड़हिया, एक संवाददाता। रंगों के त्यौहार होली को लेकर स्थानीय थाना परिसर में मंगकवार को पुलिस-पब्लिक के बीच शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एसडीओ चंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक के दौरान त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने, शराब बंदी कानून को शर्तिया पालन करने तथा अमर्यादित संगीत की सामाजिक विसंगतियों से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। एसडीपीओ शिवम कुमार ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में रंगोत्सव पर्व को मनाने की अपील करते हुए, मनाए जाने वाले होलिका दहन को लेकर भी विशेष सावधानी बरतने की बातें कही। सार्वजनिक स्थलों पर होने वाले मटका फोड़ कार्यक्रम से संबंधित अनुमति थाना से लेने की हिदायत दी गई। ताकि वहां की व्यवस्था का पुलिस बल द्वारा निरीक्षण कर लिया जाय। शराबियों, हुड़दंगियों और दोहरे अर्थ वाले अश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.