लखीसराय, दिसम्बर 26 -- रामगढ़ चौक। थाना क्षेत्र अंतर्गत थाने से महज 500 गज की दूरी पर बने उर्दू प्राथमिक विद्यालय को शराबियों ने अड्डा बना रखा था। जिसकी गुप्त सूचना स्थानीय लोगों द्वारा रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष को दिया गया। सूचना के आधार पर बुधवार रात्रि को थाना अध्यक्ष मंटू कुमार के नेतृत्व में एस आई पंकज कुमार सिंह के द्वारा स्कूल का घेराबंदी कर छापेमारी की गई जिस छापेमारी के के दौरान मौके से शराब पी रखे दो व्यक्ति भागने लगा जिसे पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार कर मेडिकल जांच करवाया गया। मेडिकल जांच में डॉक्टर ने शराब पीने की पुष्टि किया है इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराबी की पहचान नारायण पुर गाँव निवासी मल्लक यादव के 40 वर्षीय पुत्र पंकज यादव एवं प्रभु यादव के 35 वर्षीय पुत्र मनोज यादव के रूप में की गई है। जिससे गुरुव...