फतेहपुर, फरवरी 9 -- फतेहपुर। भैरमपुर गांव के मुख्य सड़क पर देशी शराब के दुकान में शराबियों के जमावड़े से आजिज महिलाओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सुबह से देर रात तक शराबियों के भीड़ से बहन बेटियां असुरक्षित हैं। शराबियों के कारण गांव में विवाद की घटनाएं आम हैं। महिलाओं ने शराब की दुकान गांव से पांच किमी दूर किए जाने की मांग की है। तेलियानी ब्लाक के ग्राम पंचायत कोराई के मजरे भैरमपुर की महिलाओ का कहना है कि शराब की दुकान के कारण गांव के बच्चे व युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे है। घरों में विवाद और चोरी की घटनाएं आम हो गई है। दुकान में भैरमपुर के अलावा उमरपुर अस्ती के शराबियों के कारण बहन बेटियां मुख्य मार्ग से निकलने से डरती हैं। ऐसे में कोई बड़ी अनहोनी की आशंका जताई जा कही है। नतीजन महिलाओं के सुरक्षा के लिहाज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.