इटावा औरैया, दिसम्बर 17 -- उदी। चकरनगर रोड स्थित ग्राम रमी का वर में 21 दिसंबर रविवार को दोपहर 12 बजे से शराबबंदी कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इसके लिए जन जागरण अभियान शुरू कर दिया गया है। सम्मेलन को शराबबंदी अभियान के राष्ट्रीय संयोजक सुल्तान सिंह चौहान भी संबोधित करेंगे। लोक समिति के कार्यकारी जिलाध्यक्ष डॉ सुभाष निरंकारी व जिला शराबबंदी संयुक्त मोर्चे के प्रमुख श्याम सिंह ने बताया कि जन जागरण अभियान नगला बीरबल, हविलिया, नगला गौर, कामेत, भटपुरा, नगला अजीत, गाती व पूठन आदि गांव में शुरू किया गया है। जनसंपर्क के लिए कप्तान सिंह, अंगद सिंह, विद्याराम, प्रेमचंद गुप्ता, विवेक कुमार व मंशाराम पाल आदि को जिम्मेदारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...