पटना, फरवरी 23 -- रालोमो विधायक माधव आनंद ने एक बार फिर शराबबंदी कानून की समीक्षा करने की मांग की है। सोमवार को विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि शराबबंदी से बिहार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसकी समीक्षा होनी चाहिए। पक्ष-विपक्ष के सभी सदस्य यही चाहते हैं। हमें पूरा भरोसा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस पर सकारात्मक विचार करेंगे। इस विषय पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। राज्य का खजाना खाली होने के सवाल पर कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही है। सबको वेतन मिल रहा है। जीविका दीदी को हाल ही में करोड़ों रुपए दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...