हमीरपुर, दिसम्बर 18 -- हमीरपुर, संवाददाता। साथी संग चाची की गला घोंटकर हत्या करने वाले पारिवारिक भतीजे को पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ऊनी मफलर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक और साथी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार शराबखोरी के बाद दोनों युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। फिर शव को नहर के पास फेंककर फरार हो गए थे। सदर कोतवाली क्षेत्र के वरदहा गांव के बाहर 14 दिसंबर की रात 35 वर्षीय दो बच्चों की मां फूलन देवी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। महिला का शव दूसरे दिन 15 दिसंबर की सुबह वरदहा-सहजना मार्ग राजरानी इंटर कॉलेज के पास बरामद हुआ था। मृतका के पिता रामदास निवासी छीटनपुर ने इस प्रकरण में उसी के पारिवारिक भतीजे विजयसागर उर्फ बबलू और कलौलीतीर गांव के सोनू श्रीवास संग एक अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस घटना के खुल...