बागपत, जनवरी 8 -- बागपत। अखिल भारतीय योगी जोगी नाथ संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सुभाष चंद जोगी ने बागपत निवासी शराफत जोगी को संघ का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है। संगठन को मजबूत करने का आशा व्यक्त की। समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। एसपीआरसी में पदक विजेताओं का स्वागत बागपत। बागपत के एसपीआरसी महाविद्यालय में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें पदक विजेता शूटरों का स्वागत किया। बताया कि डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली में 4 दिसंबर से 3 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में महाविद्यालय के जितिन निर्वाल ने 10 मीटर एयर पिस्टर में रजत पदक व गौरव कुमार ने 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता। शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डा. प्रदीप ढाका ने शूटिंग कोच शेखर चौधरी को इस सफलता का श्रेय दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...