मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- बोचहां। थाना क्षेत्र के एक गांव से शरफुद्दीनपुर बाजार गई किशोरी को अगवा कर लिया गया। मामले को लेकर परिजन ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें कांटी थाना क्षेत्र के कलवारी निवासी तीन लोगों को आरोपित किया है। परिजन ने पुलिस को बताया कि किशोरी रविवार की शाम मामा के घर से शरफुद्दीनपुर बाजार गई थी। रात तक नहीं लौटी तो खोजबीन के दौरान पता चला कि आरोपितों ने किशोरी को अगवा कर लिया है। थानेदार श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.