बदायूं, अक्टूबर 4 -- शहर के भोलाधाम में आत्मा परमात्मा के विशुद्ध मिलन के प्रसंगों पर आधारित शरद पूर्णिमा महारास महोत्सव छह अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार के लिए महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक श्रीराम नगर कालोनी में की गयी। मुख्य संयोजक भागवत प्रवक्ता मुमुक्ष कृष्ण दद्दा महाराज ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम में श्री गोपीकांत युगल सरकार चरणानुरागी अनिरुद्ध कृष्ण उर्फ मनु भईया के मुखार बिंद से संगीतमयी भजनों की अमृत गंगा बहेगी। कार्यक्रम शाम सात बजे से शुरु होकर प्रभु इच्छा तक चलता रहेगा। डॉ. शैलेश पाठक, सूर्य प्रकाश वैश्य, अर्जुन कुमार गुप्ता, राजेश शर्मा, अजय कुमार मिश्रः, अमित रस्तोगी, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, अरुण कुमार मिश्रः, हरिओम रस्तोगी, सुधा शर्मा, डॉ. उमा सिंह गौर, राधिका शर्मा मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.