नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- शरद पूर्णिमा हिंदू धर्म में एक बहुत ही पवित्र और शुभ रात मानी जाती है। इसे कोजागरी पूर्णिमा भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस रात देवी लक्ष्मी धरती पर आती हैं और भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। इस पवित्र रात में चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से पूर्ण होता है और उसकी किरणों से अमृत बरसता है। इस साल शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर को है। शरद पूर्णिमा की रात को खीर बनाने और चंद्रमा की रोशनी में रखने का खास महत्व है। कहा जाता है कि ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है। इसके अलावा इस रात कुछ और उपाय भी किए जा सकते हैं, जो घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाते हैं।शरद पूर्णिमा पर करें ये उपाय: चंद्रमा को अर्घ्य दें: एक लोटे में पानी भरें, उसमें चावल और फूल डालकर चंद्रमा की ओर मुख करके अर्पित करें। ऐसा कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.