शाहजहांपुर, अक्टूबर 7 -- मिर्जापुर, संवाददाता। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को ढाई घाट गंगा तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर होते ही श्रद्धालुओं की टोलियां गंगा तट पर जुटने लगीं। स्त्री-पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी ने गंगा की पवित्र धारा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। घाटों पर हर-हर गंगे और गंगा मैया की जय के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज के कल्याण की कामना की। ढाई घाट पर दूर-दराज और आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं की भीड़ पूरे दिन बनी रही। पूजा सामग्री, दीपदान और प्रसाद की दुकानों पर जबरदस्त चहल-पहल रही। शमशाबाद थाने का पुलिस बल लगातार गश्त करता रहा, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षा का पूरा अहसास मिला। पुरोहित संघ के अध्यक्ष बैभव औदिच्य ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.