बलिया, अक्टूबर 7 -- बलिया। जिले भर में सोमवार को शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा का पूजन महिलाओं ने विधि विधान से किया तथा अर्घ्य अर्पित कर परिवार के कुशलता की कामना किया। साथ ही चांदी के पात्र में चांद की रोशनी में खीर रखने की परम्परा निभाई। मान्यता है कि इस खीर के अगले दिन खाली पेट पारण करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा आरोग्यता की प्राप्ति होती है। 'वृद्धि योग शरद पूर्णिमा पर महिलाओं ने सुबह अपने इष्टदेव तथा लक्ष्मी का सफेद फूल और पान अर्पित कर पूजन किया। इसके बाद श्रीसूक्त का पाठ किया तथा घी के अखंड दीप जलाकर मनोकामना पूर्ति की मन्नत मांगी। चंद्रोदय के बाद कच्चा दूध, चावल, मिसिरी, चंदन, सफेद फूल से चंद्रदेव को अर्घ्य दिया गया। इस दौरान मंदिरों के साथ घर की छतों पर स्वयं और पुरोहितों से कथा श्रवण और पूजन कराते देखा गया। आमजन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.