गोपालगंज, अक्टूबर 7 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। इस बार शरद पूर्णिमा दो तिथियों पर मनायी जा रही है। सोमवार को दिन में 11 बजकर 25 मिनट से आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी शरद पूर्णिमा शुरू हुआ, जो मंगलवार की सुबह 9 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। इस स्थिति में सोमवार की रात को शरद पूर्णिमा मानते हुए श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की उपासना कर धन, संपदा और सुख-समृद्धि की कामना की। शाम के बाद खुले में आराध्य देव की स्थापना कर श्रद्धालुओं ने मेवा, मिष्ठान, खीर और अन्य सफेद वस्तुओं का भोग लगाया। उदया तिथि के अनुसार मंगलवार को स्नान-दान और व्रत की पूर्णिमा मानी जाएगी। इस अवसर पर जिले के विभिन्न मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। ठाकुरजी महाराज को माखन, मिश्री और खीर का भोग लगाया गया। शहर के श्रीराम मंदिर, बरौली के भड़कुइयां श्रीराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.