मुंबई, जनवरी 30 -- महाराष्ट्र की राजनीति में फिलहाल सभी की नजरें पवार परिवार की एकता और एनसीपी के भविष्य पर हैं। 2023 में पार्टी में अलगाव की स्थिति पैदा हो गई थी और बड़ा धड़ा लेकर अजित पवार भाजपा की लीडरशिप वाली सरकार में शामिल हो गए थे। फिर जब चुनाव हुआ तो 2024 में फिर से सरकार लौटी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में नई बनी सरकार में भी अजित पवार डिप्टी सीएम बने। एनसीपी का घड़ी सिंबल भी उनके ही गुट को मिला, लेकिन अब जब पार्टी की धुरी रहे अजित पवार का निधन हो गया है तो चीजें फिर से बदलने की चर्चाएं तेज हैं। एक तरफ विलय की अटकलें तेज हैं तो दूसरी तरफ एकजुट होने वाले दल का नेतृत्व कौन करेगा, इसे लेकर भी रस्साकशी कम नहीं है। एनसीपी के विधायक नरहरि जिरवाल का कहना है कि सुनेत्र ताई को ही लीडरशिप संभालनी चाहिए। उन्हें डिप्टी सीएम बनकर अजित पवार...