दरभंगा, जून 12 -- दरभंगा। मैथिली तथा हिंदी के प्रसिद्ध पत्रकार तथा चर्चित व्यंग लेखक शरदिंदु चौधरी के निधन पर सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दुख प्रकट किया है। सांसद डॉ. ठाकुर ने उनके निधन को मिथिला-मैथिली के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा है कि उनके निधन से हुई क्षति की भरपाई संभव नहीं है। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, दरभंगा भाजपा पूर्वी जिला अध्यक्ष विनय पासवान, भाजपा नेता उदयशंकर चौधरी, अभयानंद झा, संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, श्रवण चौधरी, पिंटू झा, प्रेम कुमार मिश्र रिंकू, संजीव साह, कन्हैया पासवान, कृष्णभगवान झा, विकास विवेक चौधरी, आशुतोष झा पुरुषोत्तम सिंह आदि हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.