नई दिल्ली, जनवरी 5 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में वर्ष 2020 में हुए दंगों से जुड़े मामले में शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत न मिलने पर उनके परिवार ने हैरानी और निराशा जताई है। शरजील के चाचा अरशद इमाम ने कहा कि उन्हें फैसले से गहरा आश्चर्य हुआ, क्योंकि सुनवाई के दौरान बहस से यह संकेत मिल रहा था कि कोर्ट इस बार राहत दे सकता है। अरशद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि शरजील को जमानत मिल जाएगी। उन्होंने विश्वास था कि शरजील निर्दोष है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि एक भारतीय नागरिक होने के नाते वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि वह फैसले की कॉपी पढ़ने के बाद अपने वकील से विस्तार से चर्चा करेंगे और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर विचार करेंगे। अरशद ने भरोसा जताया कि भल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.