बलरामपुर, जनवरी 31 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। स्वर्गीय अमरेश बहादुर सिंह ग्राउंड पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल शनिवार को खेला गया, जिसमें शमीम इलेवन सेमरहन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महमूद नगर स्टार इलेवन को 150 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मैच का उद्घाटन पूर्व ब्लॉक प्रमुख शफीक अहमद और प्रधान प्रतिनिधि पहलाद यादव ने फीता काटकर किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेमरहन की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 232 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से हरफनमौला खिलाड़ी नितिन कुमार ने 54 रन की विस्फोटक पारी खेली। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी महमूद नगर की टीम 11 ओवर में 82 रन पर सिमट गई। सेमरहन के नितिन कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट झटके। नितिन कुमार को फाइनल में शानदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.