आगरा, दिसम्बर 27 -- थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव में युवती ने घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। थाना पुलिस गांव पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष शमसाबाद पवन कुमार सैनी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव से पीआरवी को सूचना मिली कि एक 17 साल 11 महीने की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या के खुलासे के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के माध्यम से कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...