धनबाद, अप्रैल 7 -- धनबाद मुंबई एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ सब इंस्पेक्टर के रूप में पदस्थापित शमशेर नगर निवासी इमरान खान की बीमारी से मौत हो गई। उनकी मृत्यु से परिवार वालों के साथ-साथ शमशेर नगर में मातम का माहौल है। मुंबई से पूरे सम्मान के साथ इमरान खान के पार्थिव शरीर को धनबाद भेजा गया। रविवार रात शमशेर नगर ईदगाह कब्रिस्तान में जनाजे की नमाज हुई। नवाज के बाद परिवार और समाज के लोगों की मौजूदगी में मिट्टी मंजिल हुई और उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इमरान क्षेत्र में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए प्रेरित करते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.