धनबाद, अगस्त 13 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। छोटानगरी पंचायत के गंडुआ व फटामहुल पंचायत के खेपचाटांड़ के सीमा पर अवस्थित जोरिया व शमशान घाट की जमीन को अवैध रूप से कब्जा किये जाने के मामले को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों के एक प्रतिनिधि मंडल सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो के नेतृत्व में बाघमारा सीओ गिरिजानंद किस्कू से वार्ता की। वार्ता में आरोप लगाया कि श्री सांई इंडस्ट्रीज सॉफ्ट कोक भट्ठा के संचालक के द्वारा अवैध रूप से जोरिया व शमशान घाट की जमीन को अवैध रूप से कब्जा करने के उद्देश्य से चारदिवारी का निर्माण कराया जा रहा है। जबकि उक्त शमशान घाट में गंडुआ व खेपचाटांड़ बस्ती के ग्रामीणों द्वारा वर्षों से दाह संस्कार के लिए उपयोग करते आ रहे हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने एक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन बाघमारा सीओ को दिया है। पत्र में जोरिया व श्मशान घाट की जमीन की म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.