सीवान, फरवरी 15 -- बड़हरिया। प्रखंड में आपसी भाईचारा और धूमधाम से शब-ए-बारात का त्योहार मनाया गया। रात भर फातेहा का दौर चलता रहा। फातेहा के बाद देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई। वहीं कादिरगंज, फजले अली दादा के मजार शरीफ सहित अन्य जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रखंड के तमाम मस्जिदों को रंग बिरंगे प्रकाश में दुल्हन की तरह सजाया संवारा गया था। वहीं प्रखंड के हजरत फजले अली, सुरहिया के बरगद स्थित मजार शरीफ, लकड़ी दरगाह स्थित मजार, चौकी हसन स्थित मखदूम बाबा के मजार, कादिरगंज स्थित मजार को बेहतर तरीके से दुल्हन की तरह सजाया व संवारा गया था। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा ने चौक चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की थी। तमाम पुलिस पदाधिकारी क्षेत्र में गश्ती करते नजर आए। वहीं सीओ सरफराज अहमद, बीडीओ संदीप कुमार, बीपीआरओ सूरज कुमार, हार...