सहरसा, फरवरी 5 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। शब-ए-बारात के मुबारक अवसर पर सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र स्थित अशरफ कब्रिस्तान में मंगलवार की रात दुआ-ए-मजलिस का भव्य आयोजन किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की और अपने मरहूमीन की मग़फिरत के लिए ख़ुसूसी दुआएँ मांगीं। देर शाम से ही कब्रिस्तान में लोगों का आना-जाना शुरू हो गया था, जिससे पूरा इलाका इबादत और रूहानियत के माहौल में डूबा नजर आया। दुआ-ए-मजलिस के दौरान उलमा-ए-किराम ने शब-ए-बारात की अहमियत पर रोशनी डालते हुए कहा कि यह रात अल्लाह की रहमत, मग़फिरत और बरकत की रात है। इस अवसर पर लोगों ने न सिर्फ अपने पूर्वजों और मरहूम रिश्तेदारों के लिए दुआ की, बल्कि अमन-चैन, आपसी भाईचारे, सौहार्द और मुल्क की तरक्की के लिए भी विशेष दुआएँ मांगीं।कब्रिस्तान परिसर में रौशनी और...