बिहारशरीफ, फरवरी 3 -- शब-ए-बारात पर आज न्यायालय रहेगा बंद शेखपुरा, निज सम्वाददाता। जिला न्यापालिका के अंतर्गत संचालित सिविल न्यायालयों के अवकाश में संशोधन किया गया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार अब शब-ए-बारात पर्व के अवसर पर सिविल कोर्ट का अवकाश चार फरवरी को होगा। पहले पांच फरवरी को छुट्टी निर्धारित की गयी थी। जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव चंद्रमौली यादव ने बताया कि मुस्लिम समुदाय के अधिवक्ताओं द्वारा प्रस्तुत आवेदन के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.