सिद्धार्थ, फरवरी 5 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। शब-ए-बारात का त्योहार मंगलवार की रात क्षेत्र में अकीदत के साथ मनाया गया और पूरी रात लोगों ने इबादतों में बिताई। गुनाहों से निजात के लिए तौबा करते हुए लोगों ने घर समाज व मुल्क के अमन चैन के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। इस दौरान पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शब ए बारात पर्व को लेकर डुमरियागंज कस्बा सहित क्षेत्र के हल्लौर, भटंगवा, तिलगडिया, जबजौवा, सिकहरा ,हटवा, बसडिलिया, वासा दरगाह, बयारा, कादिराबाद आदि गांवों में मंगलवार शाम को अपने अपने कब्रिस्तान में परिजनों की कब्र पर पहुंचकर फूल चढ़ाया और फातिहा पढ़कर मगफेरत (मोक्ष) के लिए दुआ मांगी और कलाम पाक की तिलावत किया। त्योहार की परंपरा के मुताबिक घरों में हलुआ और पूरी बनाकर रिश्तेदार, पड़ोसी व ग़रीब जरूरतमंदों में वितरित किया गया। घरों पर ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.