बेगुसराय, फरवरी 2 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। आगामी शब-ए-बारात पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। डीएम व एसपी की ओर से जारी संयुक्त आदेश के तहत 3 एवं 4 फरवरी को मनाए जाने वाले इस पर्व के अवसर पर संपूर्ण जिले में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। आदेश के तहत जिले के उन सभी स्थानों को चिह्नित कर विशेष निगरानी में रखा गया है, जहां पूर्व में कब्रिस्तान की भूमि, घेराबंदी अथवा अन्य कारणों से विवाद की स्थिति उत्पन्न होती रही है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा ऐसे स्थल जहां विभिन्न समुदायों के धार्मिक स्थल समीप स्थित हैं, अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। पर्व के दौरान कब्रगाहों एवं रिहायशी इलाकों के आसपास पटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.