गुमला, जनवरी 31 -- चैनपुर। प्रतिनिधि शब-ए-बारात पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने के लिए शनिवार को चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र राम ने की।बैठक में पुलिस प्रशासन और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की। सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र राम और थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने सभी से सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि डीजे पर प्रतिबंध रहेगा और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इसके अलावा डायन-बिसाही जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने और क्षेत्र में नशाखोरी व असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण की भी बात कही गई। जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने इस पर जोर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.