नई दिल्ली, फरवरी 13 -- दिल्ली पुलिस ने शब-ए-बारात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि गुरुवार और शुक्रवार की रात को शब-ए-बारात के मद्देनजर गुरुवार शाम 5 बजे से कार्यक्रम के समापन तक यह लागू रहेगा। साथ ही यात्रियों से उन इलाकों से बचने को कहा गया है जहां शब-ए-बारात का जुलूस निकलेगा। दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को शब-ए-बारात के मद्देनजर मध्य दिल्ली में शाम 5 बजे से कार्यक्रम के समापन तक नेताजी सुभाष मार्ग, एसपीएम मार्ग, चर्च मिशन रोड, खारी बावली रोड, कुतुब रोड, महाराजा अग्रसेन मार्ग, सुभाष पार्क टी-प्वाइंट, शांति वन चौक और छत्ता रेल चौक पर ट्रैफिक बंद या डायवर्ट किया जा सकता है। इसके अलावा फतेहपुरी टी-प्वाइंट, बीएच राव रोड, रानी झांसी रोड, पहाड़ी धीरज, सदर थाना रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.