गुमला, जनवरी 29 -- घाघरा। शब-ए-बारात पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर घाघरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने की। बैठक में उपस्थित सदस्यों से पिछले वर्षों में पर्व के दौरान घटित घटनाओं की जानकारी ली गई। सदस्यों ने बताया कि अब तक किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई है। थाना प्रभारी ने एहतियातन सभी सदस्यों को अपना मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया और आवश्यकता पड़ने पर सीधे संपर्क करने को कहा। बैठक में बताया गया कि घाघरा क्षेत्र के कोटामाटी,पतागाई,हापामुनी,गोया,भुवालटोली,आदर,पनवारी आदि गांवों के लोग शब-ए-बारात के अवसर पर अहले सुबह कब्रिस्तान जाते हैं। यह कार्यक्रम दो और तीन फरवरी को आयोजित होगा। बैठक में अशोक उरांव, सतवंती देवी, अजीम मियां, सोहराब पावंरिया, यूनुस राय, वाजिद राय, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.