सीवान, फरवरी 4 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना परिसर में मंगलवार को शब-ए-बारात पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने की, जबकि थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में थाना क्षेत्र के दर्जनों जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ आनंद प्रकाश सिंह एवं थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने कहा कि शब-ए-बारात का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का प्रतीक है। इसे शांतिपूर्ण एवं सद्भावपूर्ण माहौल में मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अफवाहों से बचने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.