बोकारो, फरवरी 5 -- खेतको। मंगलवार की रात बेरमो के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में शब ए बारात मनी। पेटरवार प्रखंड के खेतको जमा मस्जिद में शब ए बारात के दौरान मस्जिद रोशनी से जगमगा उठे। शब ए बारात पर लोग रात में मस्जिदों में अल्लाह की इबादत किए। कब्रिस्तानों में जाकर फातिहा पढ़ी व अपने पूर्वजों की मगफिरत की दुआ की। खेतको मदरसा में मिलादुन्नबी का भी आयोजन किया गया था। मस्जिद में इबादत करने के बाद फजर की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ कब्रिस्तान पहुंचे और कब्रों में फातिहा पढ़ते हुए सामूहिक रूप से मुल्क की अमन चैन की दुआ मांगी गई। जमा मस्जिद के इमाम मुफ्ती अब्दुल मोबीन निजामी ने कहा कि शब ए बारात मुस्लिमों के लिए एक ऐसा त्योहार है जो बरकतों, रहमतों और फजीलतों से भरी है। अल्लाह तआला शब ए बारात पर रहमत के फरिश्तों को विश्व के कोने कोने पर ...