गुमला, फरवरी 2 -- चंदवा प्रतिनिधि। शब-ए-बारात को लेकर प्रखंड क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंगलवार की रात इबादत, दुआ और मगफिरत की इस पाक रात को लेकर मस्जिदों, कब्रिस्तानों और घरों में विशेष साफ-सफाई की गई है। मुस्लिम समुदाय के लोग दिनभर बाजारों में खरीदारी करते नजर आए। मिठाइयों, अगरबत्तियों और फातिहा से जुड़ी सामग्रियों की दुकानों पर काफी भीड़ रही। मस्जिदों को रोशनी से जगमग किया गया है। अकीदतमंद रात भर नमाज अदा कर देश की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगेंगे। कब्रिस्तानों में भी लोग अपने मरहूम रिश्तेदारों की कब्र पर फातिहा पढ़ेंगे और उन्हें याद करेंगे। उलेमा-ए-कराम ने शब-ए-बरात की फजीलत बताते हुए लोगों से ज्यादा से ज्यादा इबादत करने और गुनाहों से तौबा करने की अपील की है। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और साफ-सफाई को लेकर जरूरी...