कोडरमा, फरवरी 3 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। शब-ए-बारात के अवसर पर बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, इस अवकाश का नगरपालिका (आम) निर्वाचन,के अंतर्गत संचालित निर्वाचन कार्यों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। राज्य सरकार द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवकाश के दिन भी निर्वाचन से संबंधित सभी निर्धारित कार्य पूर्ववत जारी रहेंगे। इसके तहत नामांकन पत्रों की प्राप्ति, जांच, निर्वाचन से जुड़े कार्यालयीन कार्य तथा अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं अपने तय समय और स्थान पर संपन्न की जाएंगी। निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी एवं संबंधित कर्मी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपस्थित रहेंगे। निर्वाचन आयोग एवं जिला प्रशासन की ओर से यह निर्णय लिया गया है ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी औपचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.