इटावा औरैया, फरवरी 4 -- साम्हों। शब-ए-बारात का पर्व मुस्लिम समुदाय ने पूरी अकीदत और शांति माहौल में मनाया। इस मौके पर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के कब्रिस्तानों में विशेष रोशनी की गई, जहां लोगों ने अपने मरहूमीनों को याद कर दुआएं कीं। कब्रों पर फूल और अगरबत्ती अर्पित कर आत्मिक शांति की कामना की गई। भरथना कस्बा स्थित कब्रिस्तान सहित अन्य क्षेत्र की प्रमुख कब्रिस्तानों में देर रात तक लोगों की आवाजाही बनी रही। त्योहार को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मौके पर मौजूद कोतवाल विक्रम सिंह ने लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पूरे क्षेत्र में शब-ए-बारात का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...