मऊ, फरवरी 4 -- मऊ, संवाददाता। शब-ए-बारात के अवसर पर मंगलवार को मुस्लिम बंधुओं ने पूर्वजों के कब्रगाहों पर पहुंचकर फातिहा पढ़ा। इस दौरान जिले के सभी कब्रगाह रोशनी से जगगम रहे। पूरी रात मुस्लिम बंधुओं ने पूर्वजों के कब्रगाह पहुंचकर दुआख्वानी किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पल-पल की गतिविधि पर क्षेत्राधिकारी कृष राजपूत और शहर कोतवाल अनिल सिंह भ्रमण करके जायजा लेते रहे। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में शब-ए-बारात को लेकर पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देश पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंगलवार को पूरी रात शब-ए-बारात को लेकर कब्रिस्तान रोशन रहे। लोग कब्रगाहों पर पहुंच कर फातिहा पढ़े और उनकी मगफिरत के लिए दुआएं कीं। वहीं मस्जिदों और घरों में लोगों ने रातभर जाग कर इबादत की और अपने गुनाहों के लिए अल्लाह तआला से माफ...