लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ। शब-ए-बारात के मुकद्दस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने मंगलवार को लखनऊ स्थित प्रमुख दरगाहों पर हाजिरी दी। उन्होंने केजीएमयू परिसर स्थित हजरत कवाबमुद्दीन अब्बासी उर्फ हाजी-उल-हरमन रहमतुल्लाह और मखदूम शाह मीना शाह अली की दरगाह पर पहुंचकर अकीदत के साथ चादर पेश की। चादरपोशी के बाद अजय राय ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी। इस अवसर पर यूपी कांग्रेस विधि विभाग के चेयरमैन अली आसिफ जमां रिजवी, शिक्षक प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. अमित कुमार राय, वरिष्ठ नेता मारूफ खान, शहर अध्यक्ष (लखनऊ दक्षिणी) डॉ. शहजाद आलम सहित अमानुर रहमान, ओबैद खान और फैजी जैदी जैसे कई प्रमुख कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...