अलीगढ़, फरवरी 4 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। शब ए बरात को लेकर मंगलवार को शहरभर की मस्जिदों और मुस्लिम इलाकों को सजाया गया। मस्जिदों और घरों में कुरान की तिलावत हुई। लोगों ने नमाज अता की। रातभर इबादत का दौर चला। सभी ने अपने गुनाफों की माफी मांगी। सुबह फजल की नमाज के बाद लोग अपने बुजुर्गों की कब्रों पर पहुंचे जहां पर गुलपोशी की। शब ए बरात इबादत का दिन माना जाता है। इस दिन मस्जिदों में निफिल की नमाज पढ़ी जाती है। शहर में ऊपरकोट, उस्मानपाड़ा, शाहजमाल, जमालपुर, काला महल, चंदन शहीद, भुजपुरा, मंजूर गढ़ी, सर सैयद नगर, जीवनगढ़, केला नगर, रसलगंज समेत कई मोहल्लों की मस्जिदों में लोगों ने नमाज पढ़ी। सभी ने अपने गुनाहों की माफी मांगी। समाजसेवी गुलजार अहमद ने बताया कि सभी मस्जिदों में जलसा हुआ। मस्जिदों और मुस्लिम इलाकों को सजाया गया। शब का अर्थ है ...