कोडरमा, फरवरी 15 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय समेत प्रखंड के विभिन्न मुस्लिम बाहुल क्षेत्रों में गुरुवार को शब-ए- बरात पर यानी इबादत की रात बड़ी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। मुसलमानों ने रात भर अल्लाह की बारगाह में दुआ मांगी। रात भर सभी अकीदतमंद मस्जिदों में कुरान की इबादत व नमाज अदा कर खुदा से अपने गुनाहों की माफी मांगी। नफिल नमाज तस्वीह व कुरान की तिलावत पूरी रात होती रही। मुसलमानों ने इबादत के साथ कब्रिस्तान पहुंच पूर्वजों के कब्र पर फातिहा पढ़ा और उनके भी मगफिरत की दुआ मांगी। पुरुषों ने मस्जिदों में व महिलाओं ने घरों में खैर व बरकत की दुआ मांगी। शाम की नमाज पढ़कर लोग इबादत में जुट गए थे, जिसका सिलसिला शुक्रवार की सुबह तक जारी रहा। शब-ए-बरात का उत्साह गुरुवार की सुबह से हीं देखा जा रहा था। हलवा बनाने का सिलसिला सभी घर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.