गुमला, जनवरी 29 -- जारी। मुस्लिम पर्व शब-ए-बरात को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सनी कुमार ने की। बैठक में प्रखंड प्रमुख उर्मिला केरकेट्टा, सीसी करमटोली पंचायत की मुखिया फुलमैत देवी, कलीम कुरैशी, नंदकिशोर नंद, मनसाय बड़ाइक, रवि सिंह, दुलार कुजूर सहित अन्य गणमान्य लोग और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।थाना प्रभारी सनी कुमार ने सभी से अपील की कि पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। प्रखंड प्रमुख उर्मिला केरकेट्टा ने भी सभी समुदायों से मिल-जुलकर पर्व मनाने की अपील की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.