मुरादाबाद, फरवरी 2 -- शब-ए-बरात के मद्देनज़र सोमवार को एसपी सिटी रणविजय सिंह ने शहर के गणमान्य लोगों और उलेमा के साथ शांति समिति की बैठक की। लोगों ने शब-ए-बरात के दिन पंडित नगला बाईपास पर बंद रास्ते को खोले जाने की मांग उठाई। बताया कि शहर के कई इलाकों में जलसे आयोजित किए जाएंगे। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने कहा कि शब-ए-बरात को लेकर पुलिस ने सुरक्षा का पूरा खाका तैयार कर लिया है। सभी प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। बैठक में नायब शहर इमाम मुफ्ती सैयद फहद अली, सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता, सीओ कोतवाली सुनीता दहिया, मुफ्ती दानिश कादरी, सैयद मोहम्मद हाशिम, मौलाना बाकर अली, मोहम्मद असद, सूफी वसीम काद...