लखनऊ, फरवरी 2 -- शब-ए-बरात पर शहर की मस्जिदें रोशन कब्रिस्तानों में हुई साफ-सफाई लखनऊ, कार्यालय संवाददाता शब-ए-बरात मंगलवार को अकीदत व एहतेराम के साथ मनायी जाएगी। शब-ए-बरात के मौके पर तमाम मस्जिदों, दरगाहों, कब्रिस्तानों की साफ-सफाई व रंग-रोगन का काम लगभग पूरा हो चुका है। दरगाहों व मस्जिदों को छोटी-छोटी, रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। लोग अपने पूर्वजों की कब्रों के आस-पास साफ-सफाई कर चुके हैं ताकि जियारत के समय किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। शब-ए-बरात में पूर्वजों की रुहों की मगफिरत के लिए कुरआन ख्वानी, फातिहा ख्वानी व दुआ ख्वानी की जाएगी। शब-ए-बरात की रात शहर की छोटी बड़ी तमाम मस्जिदों व घरों में इबादत कर अल्लाह से दुआ मांगेंगे। वहीं कब्रिस्तानों में जाकर पूर्वजों की कब्रों पर फातिहा पढ़कर उनकी बख्शिश की दुआ करेंगे। ईदगाह लखनऊ के इम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.