मेरठ, फरवरी 4 -- दिल्ली रोड पर मेहताब सिनेमा के पास सड़क पर शब-ए-बारात सेवा स्टाल को पुलिस ने हटवा दिया। सेवा स्टाल हटवाने पर स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराते हुए स्टाल को हटवाकर दूसरी जगह लगवाया। शब-ए-बरआत पर शहर में जगह-जगह सेवा स्टाल में चाय, पानी, कोल्डड्रिंक व अन्य सामग्री का वितरण किया जाता है। यह सेवा स्टाल रातभर चलता है। इस बार भी दिल्ली रोड पर मयूर होटल के सामने सेवा स्टाल लगाया गया। सड़क किनारे लगे सेवा स्टाल को देखकर रेलवे रोड थाना पुलिस ने उसे हटवा दिया। लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। रेलवे रोड थाना पुलिस सहित देहली गेट व सदर बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को यातायात बाधित होने का हवाला देकर स्टाल को सड़क के...