मेरठ, फरवरी 4 -- शब-ए-बरआत पर मंगलवार को पूरी रात इबादत का दौर चलता रहा। दुआ की गई। लोग अपने पूर्वजों की कब्रों पर रोशनी करने और दुआ मांगने कब्रिस्तानों में पहुंचे। मंगलवार की रात इबादत में गुजारने के बाद बुधवार को रोजा रखेंगे। शहर में 20 से अधिक स्थानों पर जलसे हुए। उलेमा ने तकरीर की और अल्लाह के बताए रास्ते पर चलने, कुरआन के मुताबिक जिंदगी व्यतीत करने पर जोर दिया। गुजरी बाजार चौक पर जलसा हुआ। मौलाना मशहूदुर्हमान शाहीन जमाली चतुर्वेदी, मौलाना जाबिर, मौलान कारी सलमान कासमी ने तकरीर में शब-ए-बरआत की फजीलत बयान की। कहा शब-ए-बरआत की रात सच्चे दिल से इबादत करते हुए गुनाहों से तौबा की जाए तो अल्लाह सारे गुनाहों को माफ कर देता है। जलसे में जमीयत उलमा शहर पूर्व अध्यक्ष एवं नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन सिद्दीकी, हनीफ कुरैशी, हाजी शीराज रहमान, हा...