सहारनपुर, फरवरी 3 -- मुस्लिम समुदाय के प्रमुख धार्मिक पर्व शब-ए-बरआत को लेकर मंगलवार को जिलेभर में खास रौनक देखने को मिली। घरों और मस्जिदों में कुरआन की तिलावत गूंजती रही और नमाज व इबादत का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। लोगों ने अपने गुनाहों की माफी मांगी और मुल्क में अमन-चैन की दुआएं कीं। मंगलवार की शाम मगरिब की नमाज के बाद शब-ए-बरआत की इबादत शुरू हुई। मस्जिदों में नमाजियों की अच्छी खासी भीड़ रही। लोगों ने घरों में भी नफ्ल नमाज पढ़ी और कुरआन शरीफ की तिलावत की। पूरी रात मस्जिदों में इबादत का माहौल बना रहा। सुबह फजर की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तानों में पहुंचे और अपने बुजुर्गों, रिश्तेदारों व परिवारजनों की कब्रों पर फातिहा पढ़कर उनके लिए मगफिरत की दुआ की। जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद ने बताया कि शब-ए-बरआत इस्लामिक कैलेंडर...