मेरठ, फरवरी 4 -- सरधना। मंगलवार रात शब-ए-बरआत का मुकद्दस पर्व क्षेत्रभर में पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस मौके पर मस्जिदों में देर रात तक इबादत का सिलसिला चलता रहा। अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर अपने गुनाहों की माफी मांगी और मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली की दुआएं कीं। देर रात लोगों ने कब्रिस्तानों में पहुंचकर अपने मरहूम परिजनों के लिए फातिहा पढ़ी। शब-ए-बरआत पर्व को लेकर दिन से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। घरों में हलवा, सेवईं व अन्य पकवान बनाए गए, जिन्हें रिश्तेदारों और जरूरतमंदों में तकसीम किया गया। रात होते ही लोग समूहों में मस्जिदों की ओर रवाना हुए। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इबादत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई स्थानों पर कुरआनख्वानी और खास दुआओं का भी आयोजन हुआ। शब-ए-बरआत को लेकर प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रही।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.