नई दिल्ली, जनवरी 13 -- आतंकवादी वित्त पोषण मामले में आरोपी कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि वह कश्मीर मुद्दे पर भारत के पांच प्रधानमंत्रियों से मिल चुके हैं। इसके अलावा मेरे भाषण मुख्यत: जम्मू-कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। शाह की जमानत अर्जी पर सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को उनके कुछ भाषण और मामले से जुड़े अन्य प्रासंगिक तथ्य पेश करने का निर्देश दिया। शाह की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कॉलिन गोंजाल्वेज ने पीठ से कहा कि मेरे मुवक्किल ने कभी पत्थरबाजी नहीं की, न ही किसी को उकसाया। उन्होंने कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए भारत के पांच प्रधानमंत्रियों के साथ बैठक कर चुके हैं। हमारे पास मुलाकातों की तस्व...