रांची, जुलाई 28 -- रांची, संवाददाता। 'शब्दकार के 8वें वार्षिकोत्सव पर रांची प्रेस क्लब में सोमवार को कहानी, कविता और लघुकथा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। राष्ट्रीयस्तर पर रविवार को आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से रचनाकारों ने भाग लिया। विजेताओं को क्रमशः Rs.2100, Rs.1500 और Rs.1100 पुरस्कार राशि तथा झारखंड विशेष पुरस्कार के रूप में Rs.1100 व प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अशोक प्रियदर्शी ने की। निर्णायक मंडल में डॉ माया प्रसाद, राकेश सिंह, पंकज मित्र, अनीता रश्मि सहित साहित्यकार शामिल थे। संचालन संगीता कुजारा टॉक, राजीव थेपड़ा और अनामिका प्रिया ने किया। सभी विजेता प्रतिभागियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। वक्ताओं ने कविता, कहानी और लघुकथा की गहराइयों पर विचार साझा किए और नए रचनाकारों को प्रेरित किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.