फिरोजाबाद, फरवरी 4 -- फिरोजाबाद। शबे बरात पर यातायात व्यवस्था में बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली। यातायात बदलाव से लोगों को आवागमन में दिक्कत नहीं आई। मुस्लिम समाज के लोगों ने त्योहार को भी बिना रुकावट के मनाया। शबे बरात पर 3 व 4 फरवरी को यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया था। जिसके तहत मंगलवार को कोटला चुंगी, क्लब चौराहा, सेंट्रल चौराहा, नालबंद, गांधी पार्क सहित कई चौराहों पर ई-रिक्शा, ऑटो एवं सभी भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहे। टूंडला की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन जो जरौली कट होते हुए फिरोजाबाद शहर में प्रवेश करते हैं, उन्हें प्रतिबंधित रखा गया। इटावा एवं आगरा की ओर आने-जाने वाले भारी वाहन नए बाईपास से होकर निकाले गए। इसी प्रकार शिकोहाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन जो पायनियर पुल (बिल्टीगढ़ मोड़), मक्खनपुर होते हुए शहर में ...