बिहारशरीफ, फरवरी 4 -- शबे कद्र की पाक रात से रौशन हुआ शहर मस्जिदों व दरगाहों में रात भर होती रही इबादत फोटो : दरगाह : बिहारशरीफ के दरगाह में इबादत करते लोग। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। पवित्र माहे रमजान से पूर्व आने वाली रहमतों और मगफफरित की सबसे अफजल रात शबे-कद्र मंगलवार की रात पूरे अकीदत और एहतराम के माहौल में मनाया गया। लोगों ने मस्जिदों, दरगाहों और कब्रिस्तानों को आकर्षक रौशनी से सजाया। इससे पूरा इलाका रूहानी नूर से जगमगा उठा। शबे कद्र की पाक रात से पूरा शहर रौशन हुआ। मस्जिदों व दरगाहों में रात भर इबादत होती रही। शबे-कद्र को गुनाहों से तौबा कर अल्लाह से माफी मांगने की सबसे मुकद्दस रात माना जाता है। मान्यता है कि जो बंदा सच्चे दिल से अपने गुनाहों पर पश्चाताप कर अल्लाह के सामने सिर झुकाता है, उसके गुनाह माफ कर दिए जाते हैं। इस पाक रात में ...