गुमला, फरवरी 3 -- जारी। मुस्लिम धर्मावलंबियों के पवित्र पर्व शबे-ए-बारात को लेकर गोविंदपुर नौजवान कमेटी के तत्वावधान में कब्रिस्तान परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। कमेटी के सदस्य पूरे उत्साह के साथ कब्रिस्तान की झाड़ू-पोंछा कर रहे हैं, ताकि इबादत करने आने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो।सदस्यों ने बताया कि शबे-ए-बारात इबादत, आपसी भाईचारे और अमन-चैन का संदेश देने वाला पर्व है। ऐसे में कब्रिस्तान की बेहतर साफ-सफाई करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से समाज में स्वच्छता और सेवा भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है।कमेटी के युवाओं ने लोगों से अपील की कि पर्व के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...