प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज, संवाददाता। शबेबरात पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने पुरखों की कब्र पर पहुंचकर उनको याद किया और फतेहा पढ़ा। मगफिरत की दुआएं कीं। गरीबों को खाना खिलाकर इसाले सवाब किया। मस्जिदों में खास इबादत का एहतेमाम हुआ। विशेष नमाज पढ़ी गईं। कुराने पाक की तिलावत का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने इस खास रात में अल्लाह की इबादत करते हुए अपने गुनाहों की तौबा की और माफी मांगी। दरगाहों पर भी लोगों ने पहुंचकर फातेहा पढ़ा। इसी तरह घरों में महिलाओं ने विशेष नमाज़ का एहतेमाम किया। अपने पुरखों के इसाले सवाब के लिए दुआएं कीं। शुक्रवार को नफिल रोज़े रखें जाएंगे। शाम होने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कब्रिस्तान का रुख किया। जहां पुरखों की कब्र पर चरागां किया। फातेहा पढ़ी और मगफिरत की दुआएं मांगी। लोगों ने रो-रोकर अल्लाह की बारगाह में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.